-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सोमवार सुबह धुंध व कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर एक के बाद एक 8 वाहन आपस में टकरा गए। जिसके कारण सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, वहीं दो की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। सात घायलों में से पांच को आगरा के कृष्णा अस्पताल और दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में भर्ती करवाया गया है। आगरा भेजे गए घायलों में चार की हालत नाजुक है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़े।

मिढ़ावली गांव के पास हुआ हादसा

हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव मिढ़ावली के पास आज तड़के घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार 8 वाहन आपस में भिड़ गए। ये वाहन नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना की जानकारी पाकर सादाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मी और पेट्रोलिंग एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू में जुटे लोग।

कई गाड़ियों के परखच्चे उड़े
हादसे के बाद कई गाड़ियों के लिए परखच्चे उड़ गए थे। घायल होकर लोग वाहनों में फंसे थे। ऐसे लोगों को बाहर निकाला गया। वाहनों की इस टक्कर में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिनकी शिनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं, सात लोग घायल मिले। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर हैं। उन्होंने आसपास के थानों से मदद मांगी। एसपी व डीएम भी घटनास्थल पहुंचे हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे से क्रेन के सहारे हटाने का काम जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हादसे के बाद कई वाहन पलट गए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो हाथरस में यमुना एक्सप्रेस वे की है। यहां सुबह कोहरे व धुंध के कारण आपस में आठ वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kcAbd5