-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

छठ के महापर्व की शुरुआत बुधवार से ही शुरू हो चुकी है। गंगा घाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिला प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि संभव हो तो लोग घरों में ही पूजा करें। घाटों पर जो लोग पूजा के लिए जाएं तो वे सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। DM कौशल राज शर्मा ने बताया कि किसी पर कोई पाबंदी नहीं है। बस कोविड-19 को लेकर सतर्क और जागरूक किया जा रहा है।

BLW सूर्य सरोवर में बिना पास के इंट्री नहीं

बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (BLW) में इस बार कोरोना के चलते बिना पास के इंट्री नहीं मिलेगी। पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर ओझा ने बताया कि जिनका कोविड टेस्ट हो चुका है, वो आसानी से सरोवर तक जा पाएंगे। इसके साथ ही मास्क अनिवार्य किया गया है। BLW के चिकित्सालय में कर्मचारियों के लिए 18 से 20 नवंबर तक कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

अस्सी, दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद, राजघाट, अहिल्याबाई, मान-महल, सिंधिया, केदार घाट पर भीड़ होती है। जिला प्रशासन घाटों पर लाइटिंग भी करा रहा है। साथ ही गंगा में जल पुलिस गश्त भी करेगी। रास्तों में सीवर ओवर फ्लो को निगम ठीक करा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
SSP अमित पाठक और फोर्स ने गंगा घाटों की व्यवस्था को देखा। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lKNHGA