-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

काशी में 84 गंगा घाटों पर 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले देव दीपावली पर्व को अयोध्या में हुए दीपोत्सव कार्यक्रम से भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। मंगलवार देर शाम को मंडलीय सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने आलाधिकारियों संग बैठक की। गंगा घाटों पर ग्रैंड शो होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शिरकत करने की संभावना है।

घाटों पर होगी गोताखोरों की तैनाती

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि देव दीपावली को कोरोना से बचाव के साथ भव्यता से मनाए जाने पर मंथन हुआ। देव दीपावली पर्व के अवसर पर गंगा नदी में पानी की लहरों पर लेजर शो, प्रोजेक्शन के माध्यम से काशी की महिमा, शिव की महिमा एवं गंगा अवतरण का भव्य प्रदर्शन होगा। गंगा घाटों पर गोताखोरों की तैनाती होगी। साथ ही गंगा में नावों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए कुंभ के दौरान प्रयागराज में किए गए व्यवस्था की तरह ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा।

बैठक में कमिश्नर की ओर से देव दीपावली पर्व पर घाटों पर आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रमुख रूप से राजघाट, दशाश्वमेध एवं अस्सी घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को पूरी तरह "नो व्हीकल जोन" निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख मार्गों पर सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त किए जाने के साथ ही डिवाइडरों की पेंटिंग एवं सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह दुरुस्त कराए जाने संबंधित निर्देश अधिकारियों को दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
84 घाटों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग गढ्ढामुक्त होंगे। घाट जाने वाले मार्ग नो व्हीकल जोन बनेंगे। (फाइल फोटो )।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Tycso