-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को मेरठ पुलिस की साइबर सैल ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है, पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। यह गिरोह फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के बारे में शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर ए—349 निवासी सागर गर्ग पुत्र नीरज गर्ग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी को एक शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि उन्होंने ऑनलाइन Dnata E Visa LLC वेबसाइट पर कुवैत जाने के लिये वीजा एप्लाई किया था।

कुवैत का वीजा दिलाने के नाम पर ठगा

एप्लाई करने के बाद उनके पास मोबाइल नम्बर 6291331928 से एक कॉल आयी जिसमें कॉल करने वाले अपने आपको उपरोक्त कम्पनी का कर्मचारी बताते हुए उनसे बात की। उसने कुवैत का वीजा दिलाने तथा 14 दिन सउदी अरब में क्वारेंटाइन रहने के लिये आने वाले खर्चे का झांसा देकर उनसे पैसे ठगे। यह पैसा पीड़ित से ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया था। यह पैसा 30 सितंबर 2020 को ट्रान्सफर कराने की बात कही गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने उससे 61800 रुपये अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कराये।

एसएसपी ने साइबल सेल को सौंपी थी जांच

शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले की जांच साइबर सैल को दी, जिस पर साइबर सैल ने थाना मेडिकल में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अपनी जांच पड़ताल शुरू की। साइबर सैल ने इस मामले में अभियुक्त बिश्वजीत पोल पुत्र शम्भू पोल निवासी हिलपुकडिया महामायालेन थाना हाबडा जिला-24 नार्थ परगना पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया।

आरोपी का एक साथी अभी फरार है

पूछताछ में उसने ठगी किये जाने की बात स्वीकार की। इस काम में उसका साथ देने वाला उसका एक अन्य साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी की। पैसा ट्रांसफर होने पर उन्होंने वेबसाइट को बंद भी कर दिया था। आरोपी के पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, 1000 रुपये नगद बरामद किये है। इसके अलावा उसके बैंक खाते में मौजूद करीब 20,000 रुपये फ्रीज कराये गये हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मेरठ पुलिस ने कुवैत का वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शख्स को पकड़ा है। उसका दूसरा साथी फरार हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36gN9Tk