-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्वालिफायर-1 में चोटिल हुए ट्रेंट बोल्ट फिट हो गए हैं। उन्हें पहले क्वालिफायर मैच के दौरान चोट लग गई थी। जिसकी वजह से वह मुंबई के लिए अपने चार ओवर गेंदबाजी पूरा नहीं कर पाए थे। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि बोल्ट फिट हो चुके हैं और मंगलवार को वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फाइनल मैच में खेलेंगे। रोहित ने कहा, "ट्रेंट अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। हमारे लिए उनका सेशन अच्छा रहा। आशा है कि वह खेलेंगे और हमारे लिए कुछ अहम विकेट निकालेंगे।"
ट्रेंट बोल्ट का रहा है बेहतर प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के पेसर ट्रेंट बोल्ट का IPL-13 मे बेहतर प्रदर्शन रहा है।उन्होंने 14 विकेट लिए हैं। दिल्ली के खिलाफ खेले तीन मैचों में 6 विकेट लिए है। उन्हें पांच विकेट पावर प्ले में मिले हैं।

जयंत को मिल सकता है मौका

मुंबई इंडियंस फाइनल में गेंदबाज जयंत यादव दिल्ली के खिलाफ मैच में उतार सकती है। चूंकि दिल्ली कैपिटल्स में शिखर धवन, ,ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "दिल्ली में ज्यादातर बल्लेबाज लेफ्टी हैं। जयंत उनके खिलाफ खतरनाक साबित हो सकते हैं।दिल्ली के खिलाफ वह एक मैच में खेले थे और अच्छी बॉलिंग की थी। वही दिल्ली की टीम के लिए खेल चुके हैं ऐसे में उसे अच्छी तरह समझते हैं। हमारे लिए जयंत अच्छा विकल्प हो सकते हैं।"
मुंबई इंडियंस चार बार की चैम्पियन

मुंबई इंडियंस चार बार की चैम्पियन है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स पहली बार फाइनल में पहुंची है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली के खिलाफ अब तक खेले तीन मैचों में ट्रेंट बोल्ट ने 6 विकेट लिए हैं। जिसमें 5 विकेट उन्होंने पावर प्ले में लिए हैं। फाइल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38rGRBX