-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार तड़के एक परचून दुकानदार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी युवक चीनी खरीदने के बहाने से आया था। जैसे ही दुकानदार ने दरवाजा खोला, वैसे ही गोली मारकर पड़ोसी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

यह है पूरा मामला

यह पूरा मामला सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खत्रीवाड़ा की है। यहां रहने वाला रामवीर (32 साल) अपने मकान के अगले हिस्से में परचून की दुकान चलाता था। पिता सोहनपाल का आरोप है कि गुरुवार तड़के करीब पांच बजे पड़ोसी आकाश व एक अन्य चीनी खरीदने के लिए दुकान पर आए। रामवीर ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला, उस पर आकाश ने फायर कर दिया। गोली लगने से रामवीर की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

हत्याकांड के सही कारणों का अभी पता नहीं

सीओ नम्रता श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिवार व पड़ोसियों से पूछताछ की। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के सही कारणों का पता नहीं लगा सकी है। फिलहाल पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर इस पूरी घटना का अनावरण किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो बुलंदशहर की है। युवक की हत्या के बाद मौके पर जुटी भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pj0su5