-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

आगरा के पॉश इलाके में शुक्रवार देर शाम एक महिला डॉक्‍टर की चाकुओं से गोदकर हत्‍या कर दी गई। मृतक के परिजन ने डिश ठीक करने आए केबल ऑपरेटर पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। आस-पास के CCTC फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। एनकाउंटर में आरोपी घायल हो गया, इसलिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात कमला नगर इलाके में हुई। यहां रहने वाले प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अजय सिंघल, डेंटिस्ट पत्‍‌नी निशा (38) और दो बच्‍चों के साथ रहते हैं। परिजन के मुताबिक शुक्रवार शाम को टीवी के केबल में दिक्‍कत आने पर ऑपरेटर शुभम को बुलाया गया। शुभम घर आया और उसने बच्चों को कमरे में रहने को कहा। इसी बीच जब निशा की चीख सुनाई दी तो बच्चे बाहर आए। इसके बाद शुभम ने उन्‍हें चाकू दिखाकर डराने की कोशिश की। पुलिस को CCTV फुटेज में शुभम घर में आते-जाते दिखा है।

महिला डॉक्‍टर और आरोपी के बीच होती थी लंबी बातचीत
सूत्रों के मुताबिक महिला डॉक्टर और शुभम के बीच फोन पर लगातार लंबी बातचीत होती थी। पुलिस को इसके सबूत मिले हैं। महिला ने कुछ दिन पहले शुभम की आर्थिक मदद कर ट्रांस यमुना इलाके में मोबाइल की दुकान खुलवाई थी। दबे मुंह पड़ोसी भी दोनों की दोस्ती और पति के विरोध के बाद दूरी बनाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी सिर्फ आरोपी की पहचान होने की बात कह रही है।

पुलिस ने आरोपी को 6 घंटे में पकड़ लिया
एत्माद्दौला थाना के 80 फुटा रोड पर हुए एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम को पकड़ लिया। वह बाइक पर था, पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो शुभम ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह जख्मी हो गया। उसके पास लूट की ज्वेलरी भी मिली है। शुभम को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उससे पूछताछ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक डॉक्टर निशा की फाइल फोटो। आरोपी डिश ठीक करने के बहाने निशा के घर में आया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3940osE