-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी के मैनेजर पेप गार्डियोला को उम्मीद है कि स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी बार्सिलोना से खेलते हुए ही अपना करियर समाप्त करेंगे। गार्डियोला ने कहा कि एक फैन के तौर पर वे नहीं चाहते कि मेसी बार्सिलोना छोड़ें। वहीं बार्सिलोना के मैनेजर रोनाल्ड कोमैन ने कहा है कि एंटोनी ग्रीजमैन और मेसी के बीच कोई विवाद नहीं है।

बार्सिलोना के लिए ही बने हैं मेसी

गार्डियोला ने कहा, 'मेसी बार्सिलोना के लिए ही बने हैं। अगर आप मुझसे मेरी राय लेंगे, तो मैं यही कहूंगा कि बार्सिलोना ने जो मेरे लिए किया, मैं उनका आभारी रहूंगा। मैं चाहता हूं कि मेसी अंत तक बार्सिलोना के लिए खेलें।'

नहीं पता मेसी ने क्या सोचा है

गार्डियोला ने कहा, 'मुझे नहीं पता मेसी के दिमाग में क्या चल रहा। जून में ट्रांसफर मार्केट शुरू होगा। उन्होंने क्या सोचा है, ये तो खुद मेसी ही बता सकेंगे।' गार्डियोला मैनचेस्टर सिटी से पहले बार्सिलोना के मैनेजर भी रह चुके हैं।

कोमैन ने मेसी का बचाव किया

वहीं, बार्सिलोना के वर्तमान कोच रोनाल्ड कोमैन ने भी ग्रीजमैन वाले मामले पर मेसी का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि वे मेसी का सम्मान करते हैं। रोनाल्ड ने कहा, 'अगर इस तरह की कोई घटना मेरे साथ होती, तो मैं भी परेशान हो जाता। 15 घंटे के सफर के बाद आप मीडिया से इस तरह के सवाल की उम्मीद नहीं करते हो।'

ग्रीजमैन और मेसी के बीच कोई विवाद नहीं

रोनाल्ड ने कहा, 'हमें सबको मेसी का सम्मान करना चाहिए। जहां तक मैंने फील्ड पर और ट्रेनिंग में देखा है ग्रीजमैन और मेसी के बीच कोई विवाद नहीं है।'

ग्रीजमैन और मेसी के बीच क्या था मामला

बता दें कि एंटोनी ग्रीजमैन के अंकल इमैनुअल लोपेज और उनके पुराने एजेंट एरिक ओल्हाट्ज ने मेसी को बर्सिलोना क्लब की परेशानियों का जड़ बताया था। । एरिक ने कहा कि मेसी के खौफ की वजह से ग्रीजमैन का क्लब में जीवन मुश्किल हो गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बार्सिलोना के वर्तमान कोच रोनाल्ड कोमैन ने कहा कि वे मेसी का सम्मान करते हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36ZCaNz