-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक 20 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उसने गांव के ही दो लोगों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शर्मा पुत्र राम शंकर शर्मा बेलहा लालगंज जो आईटीआई का छात्र है। सुसाइड नोट के मुताबिक उसे गांव के ही प्रदीप सिंह व भीष्म सिंह पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे जिसकी वजह से पिछले कुछ दिनों से वह बेहद परेशान रहता था और इसी तनाव की वजह से उसने आत्महत्या जैसे मार्मिक घटना को अंजाम दिया।

सुसाइड नोट में किया मानसिक प्रताड़ना का जिक्र

सुसाइड नोट में दो लोगो पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि यह लोग पिछले कुछ दिनों से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे, मानसिक प्रताड़ना को मै झेल नहीं पा रहा हूं और भविष्य में कोई किसी को ब्लैकमेल ना कर सके इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं ताकि औरों की जिंदगी बचा सकूं। ऐसी घटनाओं से यह बात निकल कर आ रही है कि समाज में कुछ शरारती तत्व ऐसे भी हैं जो किसी न किसी रूप में किसी न किसी को ब्लैकमेल करके प्रताड़ित करते रहते हैं, जिसकी वजह से कई ऐसी जिंदगियां अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेती हैं।

वहीं इस मामले में एसओ लालगंज संजय यादव ने बताया कि दोनों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया और दबिश दी जा रही हैं जल्दी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मृतक की फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/396er0Q