-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, मेयर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया। इससे पहले सभी का कोविड-19 टेस्ट किया गया। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही राजनाथ सिंह को रिसीव करने की अनुमति दी गई। एयरपोर्ट से सीधे राजनाथ सिंह अपने दिलकुशा गार्डन स्थित आवास पहुंचे हैं। राजनाथ सिंह आज शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे।

शाम को वापस दिल्ली रवाना होंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसान पथ, टेढ़ी पुलिया आदि परियोजनाओं का जायजा लेंगे। साथ ही कुआं, मीना बेकरी फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगे। इसके अलावा रक्षामंत्री शिया धर्मगुरु कल्बे सादिक के परिवार वालों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 24 नवंबर को कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ था। रात करीब 8 बजे उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात, पार्षद का जानेंगे हाल

लखनऊ महानगर के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ताओं से राजनाथ सिंह दोपहर के बाद मुलाकात करेंगे। कोरोना महामारी की वजह से बीते 9 महीने में राजनाथ सिंह लखनऊ संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात नहीं कर पाए हैं। लखनऊ महानगर भाजपा की टीम के पदाधिकारियों और पार्षद दल के नेताओं से राजनाथ सिंह मुलाकात करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qc0Wm6