-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद आजम व उनके रिश्तेदारों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। सोमवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने सांसद की बहन निकहत अफलाक को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी वाला आवास अपने कब्जे में लिया। इससे पहले नगर निगम आवास में दाखिल हुई और अनाउंस कराया कि यदि कोई घर के भीतर हो तो वह बाहर आ जाए। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। हालांकि आवास के भीतर कोई नहीं था।

यह फोटो लखनऊ की है। आजम खान की बहन निकहत के आवंटित आवास को नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया।

नियम के विरुद्ध अलॉट हुआ आवास, दो बार दी जा चुकी थी नोटिस

साल 2007 में तत्कालीन मुलायम सिंह यादव की सरकार के कार्यकाल में पूर्व मंत्री आजम खान की बहन निकहत अफलाक को नियम कानून ताक पर रखकर सी/21 आवंटित किया गया था। 15 दिन पहले नगर निगम ने मकान खाली करने की नोटिस जारी की थी। लेकिन आजम खान की बहन ने नोटिस साक्ष्य विहीन बताया था। वह मकान में लगातार रह रही थीं और बिजली का बिल और किराया भी जमा कर रही हैं।

इसके बाद नगर निगम ने शासनादेश का हवाला देते हुए कहा कि आजम खान की बहन लखनऊ की निवासी नहीं है और दूसरा यह कि वे नगर निगम कर्मचारी नहीं है। नगर निगम नोटिस में कहा था कि आजम खान की बहन रामपुर में पढ़ाती हैं और वहीं पर रह रही है। आसपास के लोगों ने भी यह बयान में कहा था मकान में ताला लगा रहता है। उन्हें 15 अक्टूबर को नोटिस जारी कर 15 दिन में आवास खाली करने को कहा गया था। लेकिन जब आवास खाली नहीं हुआ तो सोमवार सुबह नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आवास को सील कर अपने कब्जे में ले लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। नगर निगम की टीम पहुंची तो डोर बेल करीब आधे घंटे तक बजाया, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान भी कोई यहां नहीं मिला है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mKcvP6