उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तीन दिनी दौरे के अंतिम दिन बुधवार को बाबा विश्वनाथ के यहां दर्शन पूजन करेंगी। इसके बाद महिला और बाल विकास विभाग के तमाम योजनाओं को लेकर सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करेंगी। शहर के संभ्रांत और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। दोपहर में लंच के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना होगी।
कोरोना को लेकर लोगो को और ज्यादा जागरूक करने की पहल करेंगी
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोगों मे लापरवाही बढ़ती जा रही है। जबकि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नियंत्रण को लेकर प्रयासरत है। राज्यपाल बुजुर्गों को लेकर सावधानी बरतने को लेकर भी लोगों से बातचीत करेंगी। समाज मे कोरोना योद्धाओं को ज्यादा से ज्यादा सम्मान मिले इस पर चर्चा करेंगी।
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर राज्यपाल प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निरीक्षण भी कर सकती हैं। साथ ही विकसित हो रही सुविधाओं का जायजा भी ले सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TUSo44