-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

जम्मू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले के तीन सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए छोटे हथियारों और मोर्टार से हमला किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सुबह करीब 10.30 बजे पाकिस्तान ने एलओसी से लगे शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में गोलीबारी की।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना ने भी इस पर जवाबी कार्रवाई की।

इस साल की शुरूआत से ही पाकिस्तान साल 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन लगातार करता आ रहा है।

जनवरी, 2020 से पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में नियंत्रण रेखा से सटे हुए गांवों में 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

सीमा पार से अकसर हो रही गोलीबारी से यहां हजारों की तादात में ग्रामीणों की जिंदगी अव्यवस्थित हो गई है क्योंकि पाकिस्तान की सेना द्वारा उनके घरों, मवेशियों और खेतों को निशाना बनाया जाता रहा है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pakistan again violates ceasefire along the Line of Control in Kashmir
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2IkczWM