-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का बुधवार रात 3.30 बजे निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। 71 साल के पटेल एक महीने पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उनके बेटे फैजल पटेल ने ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी। अहमद पटेल को गुजरात के भरूच स्थित उनके पैतृक गांव पीरामन में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अहमद पटेल की ये इच्छा थी कि उन्हें उनके माता-पिता के साथ ही दफन किया जाए। 

फैजल ने अपने ट्वीट में लिखा, "फैजल पटेल ने ट्वीट कर कहा कि वे बेहद दुख के साथ अपने पिता अहमद पटेल की दुखद और असामयिक मृत्यु की घोषणा कर रहे हैं। फैजल पटेल ने कहा कि 25 तारीख को सुबह 3.30 पर उनके पिता का निधन हो गया। फैसल पटेल ने कहा कि लगभग एक महीना पहले उनके पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और वे मल्टी ऑर्गन फेल्यिोर के शिकार हो गए। फैजल पटेल ने कहा कि गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली" वहीं, एक अक्टूबर को अहमद पटेल ने एक ट्वीट में कहा था कि 'मैं कोरोना पॉजिटिव हुआ हूं, मैं निवेदन करता हूं कि जो मेरे नजदीकी संपर्क में आएं है वे खुद को आइसोलेट कर लें." 

पटेल के निधन पर पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने ट्वीट किया, गहरे सदमे में हूं। यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरे प्रिय मित्र अहमद पटेल का आज सुबह निधन हो गया। दो दशकों से वह कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभों और भरोसेमंद काउंसलर में से एक थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देश के कई बड़े राजनेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर दुख व्यक्त किया है। 

राजनीतिक जीवन 
कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल 3 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। 5 बार राज्यसभा के लिए चुने गए। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्याक्ष नियुक्त किया गया था। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Senior Congress leader Ahmed Patel has passed away Ahmed Patel was infected with Coronavirus
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2Jcp1rT