उत्तर प्रदेश में विधानसभा की सात रिक्त सीटों के लिए मंगलवार को सुबह से ही लोग बूथ पर पहुंच गए। किसी मतदान केंद्र को आदर्श मतदान केंद्र के तौर पर सजाया गया है तो कहीं यूथ को आगे आकर वोटिंग करने की अपील की गई है। गुलाबी गुलाबी ठंड के बीच सुबह मतदाता कम संख्या में ही मतदान केंद्रों पर दिखाई दे रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा मतदान में तेजी आएगी।
मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इन सात सीटों के लिए कुल 88 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 24.27 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए 1754 पोलिंग सेंटर और 3655 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसलिए पर्याप्त मात्रा में अर्धसैनिक बल लगाए गए हैं। क्रिटिकल बूथों पर नजर रखने के लिए 371 बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35RjSNC