-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में गुरुवार रात एक होटल संचालक ने बीमारी से तंग आकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जिस कमरे से लाश बरामद किया है, वहां से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है़। जिसमें, खुदकुशी के कारणों का जिक्र है। फिलहाल पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह है पूरा मामला
शहर कोतवाली अन्तर्गत कचहरी रोड स्थित एसजेएस स्कूल के सामने बाल गोविंद गुप्ता निवास स्थान है़। इसी रोड पर उनका स्वयं का बटोही स्वीट्स नाम से एक होटल संचालित है़। गुरुवार रात बाल गोविंद होटल ने प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में सुसाइड कर लिया। पुलिस को सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है़।

सुसाइड नोट में लिखी ये बातें
मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सुबह नाश्ता के आधा घंटे पहले, सुबह नाश्ता के आधा घंटे बाद। सुबह नाश्ता के आधा घंटे पहले एक गोली रात खाना खाने के आधा घंटे बाद एक गोली। मैं बीमारी से तंग आ गया हूं किसी का कोई दोष नहीं है़। मृतक शुगर, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन इत्यादि बीमारियों से ग्रसित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रायबरेली पुलिस ने पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l4sua7