-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित नंदबाबा मंदिर में नमाज पढ़ने के विरोध में आगरा में समुदाय विशेष के धार्मिक स्थलों पर भगवा रंग रंगने वाले हिंदूवादी नेता शुभम पंडित व उसके एक साथी को देर रात थाना लोहामंडी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं कस्बा शमशाबाद में धर्मस्थल पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले हिंदूवादी नेता अजय तोमर को भी थाना शमशाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं सीओ शमशाबाद वीर कुमार व थाना लोहामंडी प्रभारी संजय त्यागी ने पुष्टि की है। दरअसल आगरा में सोमवार रात पांच मुस्लिम धर्मस्थलों को भगवा रंग में रंगकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। मामला MG रोड, ताजगंज, छीपी टोला और पंचवटी इलाकों का है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मथुरा के नंदबाबा मंदिर में 2 मुस्लिम युवकों के नमाज पढ़ने की घटना के विरोध में आगरा की घटना हुई है। हालांकि, समय रहते पुलिस अलर्ट हो गई और मुस्लिम धर्मस्थलों से भगवा रंग साफ करा दिया गया। अब आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज चेक कर रही है।

मथुरा में क्या हुआ था?

नंदगांव के नंदबाबा मंदिर में रविवार को दो मुस्लिम युवकों ने नमाज पढ़ी थी। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और संतों में गुस्सा है। फैजल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शमशाबाद में धर्मस्थल पर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले हिंदूवादी नेता अजय तोमर को भी थाना शमशाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5NfUL