-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दीवाली की रात एक व्यापारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उसका शव जमुनापार थाना क्षेत्र के गौसना गांव के समीप बरामद हुआ। पुलिस के अफसरों ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पड़ताल की है। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन अंदेशा है कि लूटपाट के इरादे से व्यापारी का कत्ल हुआ है। क्योंकि परिवार वालों ने किसी से रंजिश या दुश्मनी से इंकार किया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

दुकान से घर के लिए निकले, मगर नहीं पहुंचा व्यापारी

थाना जमुनापार इलाके में रविवार की सुबह लोगों ने गौसना गांव के समीप एक शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त राया निवासी अनिल अग्रवाल के रूप में की। जानकारी के अनुसार अनिल अग्रवाल राया कस्बे में कॉस्मेटिक की दुकान करते थे। शनिवार की रात 9 बजे वह अपनी दुकान पर दिवाली पूजन कर मथुरा शहर के राधा पुरम स्थित घर वापस जा रहे थे।

परिजनों को अंदेशा, लूटपाट के इरादे से हुई हत्या

लेकिन देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई, जिस पर अनिल अग्रवाल की तलाश शुरू की गई और सूचना पुलिस को दी गई। रविवार की सुबह अनिल का शव गौसना गांव के समीप मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अनिल की गला दबाकर हत्या की गई है। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। उनको लगता है कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अभी चुप्पी साधे है। एसएसपी की तरफ से भी अभी कोई अधिकारिक बयान दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मथुरा की है। घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस फोर्स।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36FMEkX