-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

चोलापुर थाना के दानगंज बाजार में व्यवसायी के परिवार द्वारा दीपावली की रात लाइसेंसी असलहे से कई राउंड हवाई फायरिंग किया गया और वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर वायरल भी कर दिया गया। मामला एसएसपी अमित पाठक के संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर रिवाल्वर के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गयी है।

पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर फायरिंग किया गया

दानगंज निवासी अजय बरनवाल के लाइसेंसी रिवाल्वर से भाई अरुण कुमार और बेटे हर्ष कुमार बरनवाल ने हवाई फायरिंग किया। हर्ष ने वीडियो को फेसबुक पर अपलोड कर दिया। दानगंज चौकी से कोई कार्रवाई न होता देख एसएसपी अमित पाठक ने चोलापुर थानाध्यक्ष को जमकर फटकार लगाया।

सोमवार को दानगंज चौकी इंचार्ज अजय यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। लाइसेंस की वैधता भी फरवरी माह में खत्म हो चुकी है। इस बारे में पूछे जाने पर दानगंज चौकी प्रभारी अजय यादव ने बताया कि वीडियो का जाँच किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस ने रिवाल्वर के साथ 16 कारतूस भी जब्त कर लिया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/338fIRh