नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की ओर से 46 वें अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति चुनीं गईं कमला हैरिस को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा, राष्ट्रपति चुने गए बाइडेन और उप-राष्ट्रपति चुनी गईं हैरिस के बुद्धिमत्तापूर्ण और परिपक्व नेतृत्व में भारत एक करीबी साझेदारी की आशा करता है, जो कि हमारे क्षेत्र और पूरी दुनिया में शांति और विकास के लिए फायदेमंद होगा।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन को बधाई। मुझे विश्वास है कि वह अमेरिका को एकजुट करेंगे और इसे मजबूत दिशा देंगे। उप-राष्ट्रपति चुनीं गईं कमला हैरिस को बधाई, हमें गर्व है कि अमेरिका की पहली उप-राष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली हैरिस की जड़ें भारतीय हैं।
एसडीजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ka5h5c