-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

काशी में मां अन्नपूर्णा के स्वर्ण प्रतिमा का दर्शन धनतेरस से अन्नकूट तक ही होता है। जो इस बार 12 नवंबर से 15 नवंबर तक होगा। कोरोना को देखते हुए इस बार केवल पांच भक्त ही एक साथ दूरी बनाकर एक बार मे दर्शन कर पाएंगे। उनके बाहर निकलने पर ही दूसरे भक्तों को प्रवेश मिलेगा।

अन्नकूट के दिन 80 क्विंटल तक का भोग मां अन्नपूर्णा को लगता है

महंत रामेश्वर पूरी ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए हर गाइडलाइन फॉलो किया जाएगा। सुबह छह बजे से मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। मां के स्वर्ण प्रतिमा का दर्शन केवल चार दिन ही होता है। भक्तों का प्रवेश ढुंढिराज गेट से होगा निकासी कालिका गली से होगा। हर दो घंटे पर मंदिर को सैनेटाइज किया जाएगा।

महादेव ने मां अन्नपूर्णा से मांगी थी, भिक्षा

महंत रामेश्वर पूरी ने बताया कि भगवान शंकर ने जब काशी को बसाया तो उनके साथ देव लोक के सभी देवी देवता काशी आ गये। एक बार बहुत अकाल पड़ा और लोगो में त्राहि त्राहि मच गया। अन्न की कमी उत्पन्न हो गयी। तब महादेव मां अन्नपूर्णा से भिक्षा लेने पहुंच गये। तब मां ने महादेव को आशीर्वाद दिया की काशी में कोई कभी भूखा नही सोएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खजाने से मिले प्रसाद को घर मे रखने से धन, अन्न और वैभव में वृद्धि होती है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uhby4o