-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में मेरठ और उसके आसपास के कई जिलों में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने अनिश्चतकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। BKU ने मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी हाईवे को शुक्रवार को जाम करने का ऐलान किया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मेरठ जिले में कंकर खेड़ा बाईपास को सुबह 11 बजे जाम करने का ऐलान किया गया है। किसानों के आंदोलन को लेकर पुलिस, प्रशासन सतर्क है।

शुक्रवार सुबह 11 बजे से होगा प्रदर्शन

शाम को बैठक में लिए गए फैसले के तहत सभी जिलों में शुक्रवार को 11 बजे हाईवे जाम करने का ऐलान किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय आह्वान के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे से दिल्ली-देहरादून हाइवे को अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिल्ली जाने वाले सभी हाईवे को जाम करने का ऐलान किया है। यह आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। सभी पदाधिकारी गांव में घूमकर ट्रैक्टरों द्वारा सभी किसानों को लेकर कंकरखेड़ा बाईपास पर पर एकत्र होंगे। अनिश्चितकालीन आंदोलन के कारण सभी कार्यकर्ताओं को राशन और गर्म कपड़ों के साथ पहुंचने को कहा गया है।

गुरुवार को भी किसानों ने किया प्रदर्शन

उधर, अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने पैदल मार्च कर कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह से ही मेरठ और आसपास के जिलों में किसानों की गतिविधियों पर पुलिस, प्रशासन की नजर रही। हालांकि नेतृत्व से कोई आदेश नहीं मिलने के कारण भाकियू के किसान बाहर नहीं निकले। दोपहर बाद मेरठ मंडल अध्यक्ष पवन खटाना ने मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के स्तर पर बैठक की सूचना दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में भी आज भाकियू ने कृषि बिल के विरोध में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qcTI1x