-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

वाराणसी में छठ पूजा पर शहरी भीड़ के अलावा ग्रामीण इलाकों से हजारों लोग गंगा घाटों पर पूजा करने आते हैं। इसे देखते हुए पूरे शहर में डायवर्जन का मास्टर प्लान बनाया गया है। फैंटम दस्ते के साथ सिटी कमांड कंट्रोल रूम से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही कुछ स्थानों पर बैरिकेडिंग भी किया गया है।

शहर में इन इलाकों में ऐसा होगा रूट डायवर्जन

SP ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि सबसे अधिक भीड़ खिड़कियां, राजघाट, दशाश्वमेध घाट, अस्सी, भदैनी, राजेंद्र प्रसाद, अहिल्याबाई, शिवाला घाट पर होती है। इन तक जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

इन मार्गों पर रहेगी नो एंट्री

  • मापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा तक
  • गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट, राजेन्द्र प्रसाद घाट, शीलता घाट व अन्य समीपवर्ती घाटों तक
  • हरसेवानंद पब्लिक स्कूल से नगवां की तरफ
  • भदउ चुंगी से भैंसासुर घाट की तरफ
  • बसंता कालेज मोड़ से खिड़कियां घाट/राजघाट की तरफ
  • कचहरी जालान के पास शास्त्री घाट के तरफ
  • डीएलडब्लू परिसर में सूर्य सरोवर के आस-पास


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सिटी कमांड कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35RhXu1