नई दिल्ली, 19 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर याद किया। प्रधानमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आजादी की पहली लड़ाई में अद्भुत पराक्रम का परिचय देने वाली वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी शौर्यगाथा देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
वीरांगना लक्ष्मी बाई का जन्म 19 नवंबर 1828 को वाराणसी के अस्सी घाट के पास हुआ था। उनके पिता का नाम मोरेपंत और मां का नाम भागीरथी बाई था। रानी लक्ष्मी के बचपन का नाम मणिकर्णिका था। 14 साल की उम्र में उनकी शादी झांसी के राजा गंगाधर राव से हुई थी। रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी बहादुरी से झांसी के किले पर कब्जा जमाने की कोशिश करने वाले अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उनकी जयंती पर नमन किया।
एनएनएम-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2HixDNi