-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

मार्च महीने से कोरोना संकट के चलते ठप पड़े कारोबार को पंच पर्व दीवाली पर नई संजीवनी मिली है। करीब आठ माह गुरुवार को धनतेरस के पर्व पर कानपुर में बाजारों में रौनक दिखी। भीड़ को देखकर व्यापारी भी उत्साहित हैं। व्यापारी को अब उम्मीद है.कि 8 महीने के व्यापारिक वनवास से उन्हें अब मुक्ति मिल जाएगी। हालांकि इस दौरान लोग कोरोना को लेकर बेहद लापरवाह दिखे। ज्यादातर लोगों ने चेहरे पर मास्क नहीं लगा रखा था। यह लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है।

कानपुर के कपड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़।

मान्यता के अनुसार, धनतेरस पर बर्तनों के अलावा सोने-चांदी के सामानों खरीदारी की जाती है। ऐसे में गुरुवार को कानपुर के बिरहाना रोड‚ नयागंज‚ मेस्टन रोड‚ पी रोड, कल्याणपुर इत्यादि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है और लोग जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। बाजार में गणेश लक्ष्मी की मूर्ति के साथ साथ सोना व चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स समान‚ मोबाइल‚ रेडीमेड कपड़ों और खाने पीने के सामान की बिक्री बढ़ गई है। जिसके चलते व्यापारियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

क्या बोले व्यापारी?

  • कानपुर के व्यापारी विजय गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद दीपावली व धनतेरस के पर्व को लेकर हम सब व्यापारी चिंतित थे। क्योंकि यह त्यौहार इलेक्ट्रॉनिक बाजार व सर्राफा बाजार के लिए सबसे बड़े पर्व है।
  • अनुराग ने कहा कि, इस पर्व में जितना हम साल भर में माल बेचते हैं, वह माल 2 या 3 दिन के अंदर ही बिक जाता है। लेकिन करोना को लेकर मन में व्यापार को लेकर चिंता बनी हुई थी। पर बेहद खुशी की बात है कारोबार बढ़िया हो रहा है।
  • शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि बाजार अपने पुराने रंग में लौट रहा है। सुबह सात बजे से ही मार्केट खुल जाती है और देर रात तक मार्केट में चहल-पहल बनी रहती है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना काल में हुई आर्थिक चोट की काफी कुछ भरपाई इस त्योहारी सीजन में होने की उम्मीद है।
इलेक्ट्रानिक दुकान पर लगी ग्राहकों की भीड़।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो कानपुर की है। यहां दिवाली को लेकर लोग इलेक्ट्रानिक दुकानों पर लगी ग्राहकों की भीड़।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ix65Up