उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तीन दिनों से लापता एक किशोर का शव आज सुबह सागर बांध में उतराता मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे, जबकि मुंह पर कपड़ा बंधा था। परिजनों ने हत्या के बाद शव बांध में फेंके जाने की संभावना जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पड़ताल शुरू की है।
13 नवंबर की शाम से था लापता
दरअसल कोतवाली सदर क्षेत्र के सतरवांस गांव के रहने वाले दयाराम पटेल पटेल नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र पुष्पेंद्र पटेल (16 साल) 13 नवंबर की शाम 7 बजे से घर से निकला था। उसके बाद जब वह घर लौट कर नहीं आया तो परिजनों ने गुमशुदगी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। आज सोमवार को तीन दिन बाद उसका शव नगर क्षेत्र में स्थित गोविंद सागर बांध में साइफन के पास पानी में उतराते हुए लोगों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी।
झांसी में रहकर पढ़ाई करता था मृतक
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पानी से बाहर निकला तो सबके होश उड़ गए। क्योंकि शव के दोनों हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह कपड़ा से बंधा था। मृतक के मामा ने बताया कि भांजा पुष्पेंद्र झांसी में 9वीं कक्षा में पढ़ता था और 12 नवंबर को ही छुट्टियों पर घर आया था। उसकी हत्या किन लोगों ने क्यों की? यह नहीं पता है। पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि घटना दुःखद है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f3XUv7