-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आए दिन पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो रही है। बुधवार तड़के नॉलेज पार्क थाना पुलिस की शारदा गोल चक्कर के पास दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोकशी करने वाला एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है।

जमीन पर घायल पड़ा बदमाश।

गोली लगते ही बाइक से गिरा बदमाश
बुधवार तड़के नॉलेज पार्क थाना पुलिस शारदा गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध बदमाश पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। जिसमें 1 गोली सलमान नाम के बदमाश के पैर में लग गई और बाइक से गिर गया। पुलिस ने सलमान को घेरकर पकड़ लिया। वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

मौके पर जुटे पुलिसकर्मी।

गाजियाबाद का रहने वाला पकड़ा गया आरोपी

एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गाजियाबाद के मसूरी का रहने वाला है और उस पर छह से अधिक गोकशी करने के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और फरार बदमाश के पकड़ने के लिए पुलिस काम्बिंग कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ग्रेटर नोएडा में पुलिस की गोली से घायल बदमाश।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uewn0D