-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगी। देश के पहले मॉडल ब्लॉक सेवापुरी में आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक बनाने का टिप्स भी देंगी। राज्यपाल तीन तारीख को ब्लॉक का दौरा करेंगी। आंगनबाड़ी केंद्रों, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण करेंगी। प्रशासन द्वारा गांवों की दीवारों पर वाल राइटिंग भी कराया गया है।

निजी कंपनियों की मदद से आंगनबाड़ी केंद्र आधुनिक बनेंगे

निजी कंपनियों के सीएसआर फंड से गांवों को भी विकसित किया जायेगा।नंदग्राम को विकसित करने के साथ लोगो के स्किल को भी डेवलप किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने में राज्यपाल की मदद भी ली जायेगी।

सेवापुरी ब्लॉक में 50 से ज्या दे गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र चयनित

गुजरात मे जिस तरह नंद घरों को विकसित किया गया है, उसी के तर्ज पर ब्लॉक के चयनित केंद्रों को ई-लर्निंग के रूप में बदला जाएगा। भवन में वाटर प्यूरीफायर, टीवी, किचन गार्डन की व्यवस्था होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से गुजरात मॉडल पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निगरानी का आग्रह किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निति आयोग के निगरानी में सेवापुरी ब्लॉक को भारत का पहला मॉडल बनाने की कवायद चल रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mVvDKb