-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी समारोह से नेग लेकर लौट रहे किन्नरों पर ब्लेड और चाकू से हमला किया गया, जिसमें कई किन्नर घायल हो गए। पीड़ित ने किन्नरों के दूसरे गुट पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है।

जानकारी के अनुसार, थाना टूंडला क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी बन्ना निवासी कजरी व पूजा पेशे से किन्नर हैं। वह एत्मादपुर क्षेत्र में कार्य करती हैं। शनिवार रात्रि वह एत्मादपुर शादी में से नेग लेकर ऑटो द्वारा टूंडला आ रही थीं। आरोप है कि तभी एफ एच मेडिकल कॉलेज के सामने ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया। वहां पर खड़े किन्नरों के दूसरे गुट के मुन्ना, दीपिका, किरन, नैना, जलवा, हसीन और ऑटो चालक समेत पांच अन्य लोगों ने उन पर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। जिसमें वह दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

घायल का आरोप- पहले भी दे चुके हैं जान से मारने की धमकी

घायलों ने एफ एच मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। आरोपी मुस्लिम वर्ग से हैं और हिंदुओं की शादी से नेग लेते हैं जबकि पहले भी उन्हें मना किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के फिरोजाबाद में किन्नरों के एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकुओं से हमल कर दिया जिसमें एक किन्नर को गंभीर चोटे आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fT59qk