-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

जम्मू, 7 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए बिना किसी उकसावे के शनिवार को गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, आज तड़के करीब 2.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय बलों ने इसका करारा जवाब दिया है।

इस वर्ष की शुरुआत से एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pak violates ceasefire at LoC in Poonch district
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JO36rH