-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली का दिवाली के मौके पर लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। भाजपा नेता ने अपने बेटे से फायरिंग का वीडियो भी बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। बता दें कि मेरठ में AQI लेवल को कम करने के लिए 30 नवंबर तक आतिशबाजी पर रोक है।

पटाखे बैन होने का बहाना बनाया
हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने दीपावली पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने घर के बाहर फायरिंग की। पटाखों के बैन होने का बहाना लेकर उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे से फायरिंग करते हुए वीडियो बनवाया और उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डाल दिया।

मेरठ समेत 14 शहरों में आतिशबाजी पर 30 नवंबर तक रोक
दरअसल, मेरठ समेत उत्तर प्रदेश के 14 शहरों में दिवाली के मौके पर शासन ने आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई। यह रोक 30 नवंबर तक प्रभावी है। इन शहरों में राजधानी लखनऊ, वाराणसी जैसे शहर भी शामिल थे। इन शहरों में AQI लेवल 300 के पार हैं। आदेश में साफ कहा गया था कि दीपावली के दिन लोग डिजिटल, लेजर आदि तकनीकि का प्रयोग करके दिवाली मना सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो मेरठ की है। हस्तिनापुर में भाजपा नेता गोपाल काली ने दिवाली पर फायरिंग की।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35tPH05