-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गैंगरेप पीड़ित LLB छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने खुदकुशी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें घटनाक्रम व पुलिस की कारगुजारी का खुलासा है। छात्रा ने इलाकाई पुलिस से शिकायत की थी, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर विवेचक दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, सोमवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने लगाया था ये आरोप
यह पूरा मामला अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र का है। इस क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने आरोप लगाया था कि बीते 3 अक्टूबर को कमरूद्दीन नाम के युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर रेप करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत उसने अनूपशहर कोतवाली में की थी। लेकिन कमरुद्दीन ने उससे माफी मांग ली और शादी करने का वादा किया। इसके बाद उसने कमरुद्दीन को माफ कर दिया था। लेकिन 16 अक्टूबर को शादी का झांसा देकर कमरुद्दीन अपने साथी के साथ रिश्तेदार के घर ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता ने 24 अक्टूबर को अनूपशहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। मगर आरोपों को फर्जी मानते हुए विवेचक ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से आहत हुई छात्रा ने सोमवार को अपने घर में फंदे पर लटक कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। मृतका के पिता ने बताया कि तीन युवकों ने उनकी बेटी के साथ गलत काम किया था। लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। अगर समय पर पुलिस चेत जाती तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

आरोपियों के खिलाफ नहीं मिले थे सबूत

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमे के विवेचक को तत्काल निलंबित कर दिया है। इससे पहले भी मृतका द्वारा एक आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर कराई गई थी। मगर सीजेएम के सामने 164 के बयान के लिए पेश करने पर पीड़िता ने बयान बदल दिया था। एसएसपी यह भी दावा करते हैं कि दोबारा पीड़िता द्वारा जो गैंगरेप की एफआईआर कराई गई थी, उसमें भी आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी कमरुद्दीन को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस मुख्य आरोपी कमरुद्दीन से पूछताछ में जुटी है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H7vP9I