-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क,श्रीनगर। पाकिस्तान ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उन्हीं तीन सेक्टरों में संघर्ष विराम उल्लंघन को जारी रखा, जहां वे मंगलवार से हमला कर रहे थे। रक्षा प्रवक्ता देवेंद्र आनंद ने कहा कि लगभग सुबह 9.15 बजे, पाकिस्तान ने छोटे हथियारों से गोलीबारी करके मोर्टार से गोले दागकर शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। पाकिस्तान ने मंगलवार को भी इन तीनों सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। इस वर्ष की शुरुआत से, पाकिस्तान 1999 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करता आ रहा है। जनवरी 2020 से एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए 3,200 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में 20 से अधिक नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं।

 

 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pak again violates ceasefire in 3 sectors of Poonch
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3ketMhC