-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद तीसरे दौर पर आ सकते है। प्रधानमंत्री कार्यालय से रविवार को इसके संकेत मिले है। विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली में पहली बार शामिल हो सकते है। 2447 करोड़ रुपये से राजातालाब-हंडिया सिक्स लेन परियोजना का सौगात देंगे। खजूरी राजातालाब में ही उनकी जनसभा भी प्रस्तावित है।

श्री काशी विश्वनाथ दरबार मत्था टेक सारनाथ जाएंगे

DM कौशल राज शर्मा ने बताया कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन कर कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। राजघाट पर देव दीपावली में शामिल हो सकते है। उसके बाद बोट से करीब 5 किमी की यात्रा गंगा में करते हुए काशी के घाटों पर हुए दीपदान को देखेंगे।

इसके बाद सारनाथ में धम्म-स्तूप पर होने वाले लाइट एंड साउंड शो को देखेंगे। पर्यटन विभाग के ओर से घाटों पर इस बार दस लाख दीपों को जलवाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा संस्थाओं, समिति,नाविकों और स्थानीय लोगो दीपक, बाती और तेल दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
30 नवंबर को पीएम मोदी खजूरी में जनसभा को भी संबोधित कर सकते है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nNp38J