देव दीपावली पर 30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा संभावित है। इसे लेकर जिला प्रशासन और पार्टी के ओर से तैयारियां तेज हो गयी है। मिर्जामुराद खजूरी में मंच बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।वाटर व फायर प्रूफ 300 फीट चौड़ा और 438 फीट लंबा पंडाल बनने का सामान भी पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हंडिया से मोहनसराय तक बने सिक्सलेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
सुजाबाद मैदान में तीन हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है
राजघाट पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गंगा में दीपदान की तैयारियां चल रही है। गंगा और सीढ़ीयों पर 60 फीट लंबा और 45 फीट चौड़ा मंच बनना है। पीडब्ल्यूडी को यहां की जिम्मेदारी मिली है। यहां से प्रधानमंत्री नावों के काफिला संग घाटों पर प्रज्जवलित दीपोत्सव को निहारेंगे। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा के रास्ते प्रधानमंत्री मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। कॉरिडोर के कार्यों का निरीक्षण कर सारनाथ धम्म स्तूप पर लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। तिब्बती संस्थान के लोगों से संवाद भी प्रस्तावित है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pZkhac