-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इंडिया की टॉप टेनिस प्लेयर अंकिता रैना ने जॉर्जिया के एकातेरीन गोर्गोडेज के साथ मिलकर दुबई में कोरोना के बीच तीसरा डबल्स खिताब जीत लिया है। शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में स्पेन की एलियोना बोलसोवा और स्लावेनिया की काजा जुवान को 6-3, 6-0 से हराया। अंकिता का यह इस सीजन का चौथा फाइनल है। इसमें दो 25 हजार यूएस डॉलर इनामी वाली प्रतियोगिता भी शामिल है। अंकिता ने इस साल फरवरी में लगातार तीन फाइनल खेला। जिसमें बिबियाने शॉफ्स के साथ मिलकर उन्होंने नोंथबुरी (थाईलैंड)में लगातार दो खिताब जीते। वहीं जोधपुर में हमवतन स्नेहल माने के साथ उपविजेता रहीं।

अंकिता सिंगल्स में इंडिया रैंकिंग नंबर वन है

अंकिता सिंगल्स में इंडिया की नंबर वन प्लेयर हैं। जबकि वर्ल्ड रैंकिंग 180 है। वह इंडिया की पांचवीं खिलाड़ी हैं जिनका सिंगल्स में वर्ल्ड रैंकिंग 200 से नीचे रहा है। सानिया मिर्जा की 2007 में वर्ल्ड रैंकिंग 27 रही थी। वहीं दुबई में जीत के साथ उनकी डबल्स रैंकिंग 117 हो गई है।

अंकिता साउथ एशियन गेम्स में जीत चुकी है मेडल

अंकिता ने 2016 में साउथ एशियन गेम्स में मिक्स डबल्स में मेडल जीता था। वहीं 2018 साउथ एशियन गेम्स में भी सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इंडिया की टॉप टेनिस प्लेयर अंकिता रैना पांचवीं भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनका सिंगल्स वर्ल्ड रैंकिंग 200 से नीचे है। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wbc70E