-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष और प्रधानपति सुजीत कुमार पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस 12 घंटे के बाद भी खाली हाथ है। पुलिस अब तक हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। इसको लेकर आक्रोश है। सोमवार को शव यात्रा निकाली गई तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर, सपा विधायक अमरीश पुष्कर समेत तमाम स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रथम दृष्टया पुलिस रंजिश में हत्या कराए जाने को लेकर जांच कर रही हैं।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

कैबिनेट मंत्री बोले- 24 घंटे के भीतर हत्यारों की गिरफ्तारी हो
हत्या के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहना है कि, मृतक सुजीत पांडेय से हमारे पारिवारिक रिश्ते थे। इस मामले को लेकर हमने पुलिस अधिकारियो से बात की है। जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। हत्यारों को फांसी की सजा हो इसके लिए मामले को हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाएंगे। इस हत्याकांड को किन लोगों ने और क्यो अंजाम दिया है? इसके लिए 24 घंटे में हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश मैंने दिए हैं।

लखनऊ में हत्या:सफारी से उतरते ही व्यापार मंडल के अध्यक्ष को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ मारी आठ गोलियां, मौके पर हुई मौत

कानून मंत्री बृजेश पाठक ने परिवार को सांत्वना दी।


क्या था पूरा मामला?
मोहनलालगंज के गौरा खेड़ा में रविवार रात को बाइक सवार दो बदमाशों ने ईट-भट्टे के पास गोली मार दी। गाड़ी से उतरते ही बदमाशों ने सुजीत पांडेय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि बचाव में सुजीत पांडेय ने भी फायर किया। बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। हमारी टीम सभी एंगल पर जांच कर रही है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ की है। प्रधान पति की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3h46VFH