-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

निवाड़ी जिले में ततारपुरा गांव के पास शनिवार-रविवार दरमियानी रात तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मैजिक सवार 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस से पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से 11 घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मुन्ना लाल वंशकर व एक अज्ञात है।

जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले के मड़वा ग्राम पंचायत के वंशकार परिवार के लोग बेटी के फलदान के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सिमरिया ग्राम पंचायत गए थे। शाम को ललितपुर से राजगढ़ की ओर निकले। रात में तातरपुरा गांव के पास बनी पुलिया पर तेज रफ्तार मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में 15 लोग सवार बताए जा रहे हैं। सभी एक ही परिवार के हैं। दुर्घटना में लड़की के 65 वर्षीय नाना मुन्ना लाल की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायलों में कमलेश, प्रहलाद, संतोष, सुंदर, नितेश, पूजा, राहुल, जगदीश, कल्लू, अभय, राजेश, दयाली वंशकार के नाम शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गंभीर रूप से घायलाें को झांसी के मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qwPy4C