-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद में खुलने जा रहा है। अहमदाबाद के मोटेरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन इंग्लैंड के खिलाफ अगली क्रिकेट सीरीज के साथ किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट और पांचों टी-20 मैच खेले जाएंगे।

इसके लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक BCCI ने शेड्यूल को जारी नहीं की है।

7 फरवरी से होगी इंग्लैंड के भारत दौरे की शुरुआत

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्रों ने बताया है कि पहला टेस्ट 7 फरवरी से होगा। वहीं, 24 फरवरी से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट मैच अहमदाबाद के नए स्टेडियम में खेला जाएगा। ये टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। जबकि, चौथा टेस्ट भी सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ सभी 5 टी-20 भी इसी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत का दौरा करेगी

सीरीज में 4 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 खेले जाएंगे। मोटेरा के सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में एक लाख 10 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है।

भारत दौरे से पहले श्रीलंका दौरे पर जाएंगी इंग्लैंड टीम

इंग्लैंड टीम अगले साल जनवरी में श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर इंग्लैंड की टीम 2 टेस्ट मैच खेलेगी। ये सभी मैच दर्शकों के बिना गाले स्टेडियम में खेले जाएंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यह दौरा मार्च में होना था, लेकिन वार्म अप मैचों के बाद कोविड-19 के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इसे अब पुन: निर्धारित किया गया है। ये सीरीज ICC टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी।

वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए 5 टी-20 मैच की सीरीज

इससे पहले BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा था कि इंग्लैंड अपने दौरे पर भारत के खिलाफ 5 टी-20, 3 वन-डे और 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। गांगुली ने कहा, 'अगले साल भारत में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। ऐसे में इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के जरिए कोहली और उनकी टीम को तैयारी का पूरा मौका मिल सकेगा।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ind vs Eng : India and England will play 2 Tests and 5 T20s at the world's largest cricket stadium in Ahmedabad india vs england motera stadium


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3m3o9Uy