-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

इंडियन सुपर लीग (ISL) के 7वें सीजन में मंगलवार को मुंबई सिटी FC और SC ईस्ट बंगाल के बीच मैच खेला गया। एडम ली फोंद्रे के 2 गोल की बदौलत मुंबई ने ईस्ट बंगाल को 3-0 से हरा दिया। इसके अलावा मुंबई के लिए एक गोल हरनान सेंटाना ने दागा। इस जीत के साथ मुंबई पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। जबकि ईस्ट बंगाल 2 मैच में 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है।

मैच शुरू होने के बाद पहले मिनट से ही मुंबई के खिलाड़ियों ने बॉल पजेशन अपने पास रखा। मैच के 7वें मिनट में ईस्ट बंगाल के कैप्टन डेनियल फौक्स चोट के कारण सब्सटिट्यूट किए गए। उनकी जगह मोहम्मद रफीक को मैदान पर भेजा गया।

##

19वें मिनट में रफीक ने एक शानदार अटैंप्ट किया। लेकिन अमरिंदर सिंह ने डाइव लगाकर बॉल को डिफ्लेक्ट कर दिया। इसका बाद 20वें मिनट में ह्यूगो बोमोस ने शानदार काउंटर अटैक किया। गोल के नजदीक आते ही उन्होंने पहले तो गोलकीपर को छकाया, फिर फोंद्रे को पास दिया और फोंद्रे ने उसे गोल में तब्दील कर दिया। फर्स्ट हाफ में मुंबई की टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई थी।

सेकंड हाफ शुरू होते ही मुंबई ने एकबार फिर अटैकिंग खेल दिखाया। इसके बाद 47वें मिनट में मुंबई ने ईस्ट बंगाल पर काउंटर अटैक किया। 48वें मिनट में ईस्ट बंगाल के गोलकीपर मजुमदार द्वारा किए गए फाउल के बाद मुंबई को पेनल्टी शूटआउट का मौका मिला। जिसे फोंद्रे ने भुनाते हुए अपना और मुंबई का दूसरा गोल दागा। वहीं 58वें मिनट में अहमद जाहू के पास पर हरनान सेंटाना ने गोल कर मुंबई को 3-0 की लीड दिला दी।

##

इसके बाद दोनों टीमों ने एक दूसरे पर काउंटर अटैक तो किए, लेकिन वे कोई गोल करने में नाकाम रहे। मुंबई ने मैच 3-0 से जीत लिया। इस जीत के साथ मुंबई 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 6 पॉइंट्स के साथ टेबल में पहले पोजिशन पर पहुंच गया है। जबकि ईस्ट बंगाल 2 मैच में 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 11वें नंबर पर है। एटलेटिको डी कोलकाता मोहन बागान 2 मैच में 2 जीत और 4 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है।

अपने पहले ISL सीजन में ईस्ट बंगाल की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले ATK मोहन बागान ने बंगाल को 2-0 से हराया था। मुंबई ने मैच के दौरान 60% बॉल पजेशन अपने पास रखा। जबकि ईस्ट बंगाल के पास 40% बॉल पजेशन रहा। मुंबई ने 8 शॉट अटैंप्ट किए, जिसमें से 4 ऑन टारगेट रहा। जबकि ईस्ट बंगाल ने 9 शॉट अटैंप्ट किए, जिसमें से 3 ऑन टारगेट था। हालांकि वे गोल करने में नाकाम रहे।

##

मुंबई ने मैच में के दौरान 474 पास कम्पलीट किए। जबकि ईस्ट बंगाल ने 324 पास कम्पलीट किए। दोनों टीमों ने मैच के दौरान 12-12 फाउल किए। मुंबई के 5 खिलाड़ियों और ईस्ट बंगाल के 2 खिलाड़ियों को यलो कार्ड दिखाया गया। ह्यूगो ने अब तक ISL के सभी सीजन मिलाकर 19 असिस्ट किए हैं, जो कि टूर्नामेंट में एक रिकॉर्ड है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुंबई ने ईस्ट बंगाल के खिलाफ मैच के दौरान 8 शॉट अटैंप्ट किए, जिसमें से 4 ऑन टारगेट रहा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JxVlWv