-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार सुबह एक महिला की उसे देवर ने पत्नी और बच्चों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। देवर कच्ची शराब बनाकर बेचता था। मृतका की शिकायत पर वह जेल गया था। आरोपी पक्ष महिला व और उसके पति पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। उसी विवाद में सुबह इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देवर ने पत्नी और बेटों के साथ किया हमला
थाना शाही क्षेत्र के गांव कुलछा गौटिया निवासी श्रीराम अपराधी प्रवृत्ति का है। कुछ दिन पहले उसके भाई लाखन राम की पत्नी नत्थो देवी ने पुलिस से शिकायत कर उसे गिरफ्तार करा दिया था। यह मामला बरेली कोर्ट में चल रहा है। आरोप है कि श्रीराम और उसके बेटे नत्थो देवी पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। लेकिन वह किसी भी हालत में मुकदमा वापस लेने को तैयार नहीं थी।

नत्थो सुबह करीब 8 बजे चायपत्ती खरीदने के लिए गांव में स्थित दुकान जा रही थी। तभी नत्थो देवी को उसके सगे देवर श्रीराम और देवरानी भानमती सहित दो बेटों सोनू और प्रेमपाल ने रास्ते में रोक लिया। कहासुनी होने लगी। इसी बीच उस पर लाठी डंडों और लात घूंसों हमला कर दिया गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचित करते हुए नत्थो देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी पकड़े गए

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस केस में IPC की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया गया है। नामजद दो लोगों को पकड़ लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो बरेली की है। घटनास्थल पर जुटी भीड़ और जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gEG8zw