-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में 1,210 स्थलों पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में सहकारिता विभाग द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, ये रहेंगे मौजूद

25 दिसंबर को राजधानी में विभिन्न स्थानों पर तीन दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। लोक भवन परिसर में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि तथा अन्य कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भी आयोजन पूर्व संध्या से शुरू होगा। इसमें पद्मश्री डॉ. सुनील जोगी, गजेंद्र सोलंकी, कविता तिवारी, डॉ. मालविका हरिओम और सर्वेश अस्थाना सहित अन्य कवि मौजूद रहेंगे। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में होने वाले कवि सम्मेलन में संस्कृति राज्यमंत्री (स्व.प्रभार) नीलकंठ तिवारी उपस्थिति होंगे।

वहीं, भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा नाटक, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा नृत्य, संगीत व गायन, जैन विद्या शोध संस्थान द्वारा राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रधर्म विषयक वेबिनार और भातखंडे संगीत संस्थान अभिमत विश्वविद्यालय द्वारा अटल जी पर केन्द्रित शास्त्रीय व उपशास्त्रीय संगीत के कार्यक्रम होंगे।

किसान गोष्ठी में योजनाओं और उपलब्धियों की मिलेगी जानकारी

मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि किसान गोष्ठी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया जाएगा। गोष्ठी में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। वर्मा ने बताया कि गोष्ठी में वर्तमान सरकार की योजनाओं जैसे मत्स्य‚ डेयरी‚ सिंचाई‚ स्वास्थ्य कार्ड‚ फसल बीमा‚ ऋणमोचन‚ सोलर पम्प आदि विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि गोष्ठी में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष‚ निदेशक‚ क्षेत्रीय विधायक‚ सांसद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो लखनऊ के लोकभवन की है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल की प्रतिमा लगी है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका अनावरण किया था।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nM8x9x