अपर मुख्य सचिव ( नोडल अधिकारी ) डॉ देवेश चतुर्वेदी ने रविवार शाम को सर्किट हाउस सभागार में कोरोना से बचाव व वैक्सीनेशन की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा किये। बताया गया कि वैक्सीनेशन की समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रथम फेज में सरकारी व प्राइवेट मेडिकल व पैरामेडिकल से जुड़े स्वास्थ कर्मियों के वैक्सीनेशन करने हेतु 12700 का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है।
जनवरी के पहले व दूसरे सप्ताह में वैक्सीन प्राप्त होने की संभावना है
सीएमओ डॉ वीबी सिंह प्रति व्यक्ति को दो बार वैक्सीन लगेगा। पहली बार से पुनः 28 दिन पर दोबारा टिका लगेगी। वैक्सीनेशन की टीमें बनाकर प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वैक्सीनेशन के बाद लगभग 30 मिनट तक व्यक्ति को रोककर उसे वाच किया जाएगा। वैक्सीनेशन का बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल की भी समुचित व्यवस्था होगी।
दूसरे देशों से लौटने वाले 18 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव
एक पोर्टल पर वैक्सीनेशन वालों का रिकॉर्ड रहेगा। उसका फॉलोअप होगा। कोरोना से बचाव में बताया गया कि मृत्यु दर में कमी हो रही है। गत शादियों के समय उन कार्यक्रमों, माल, दुकानें, टेंपो, लॉज में आकस्मिक जांचे भी कराई गई। जिसके बहुत कम लगभग एक प्रतिशत पॉजिटिविटी आई है। जो अच्छे संकेत रहे। कोरोना के दूसरे रूप स्ट्रेन के संक्रमण के बाद ब्रिटेन, नीदरलैंड से आये लोगो की निगरानी की जा रही है। 45 लोगो मे 18 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3housBh