उत्तर प्रदेश विधान परिषद के रिजर्व शिक्षक कोटे की 11 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। परिणाम भाजपा के लिए उत्साह वर्धक हैं। भाजपा ने मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर पिछले 48 साल से लगातार जीतते आ रहे शिक्षक संघ के सबसे बड़े नेता ओम प्रकाश शर्मा को करारी मात दी है। यहां भाजपा के उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने अपना कब्जा जमाया है। इस तरह शर्मा गुट के सियासी किले को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। UP की 6 शिक्षक सीटों में से तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की है। वहीं 5 स्नातक सीटों में से दो पर भाजपा आगे है।
खंड स्नातक की दो सीट पर भाजपा आगे
UP में खंड स्नातक की पांच सीटें हैं। आगरा और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। जबकि, लखनऊ, मेरठ, व वाराणसी खंड स्नातक की मतगणना आज शुरू हुई है।
| सीट | कितने % वोटिंग | कितने प्रत्याशी | किसके पास थी सीट | कौन जीता/कौन आगे |
| आगरा खंड स्नातक | 41.56 | 22 | डॉक्टर असीम यादव (सपा) | मानवेंद्र सिंह (भाजपा) आगे |
| इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक | 41.10 | 16 | डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा | मानसिंह यादव (सपा) आगे |
| लखनऊ खंड स्नातक | 38.74 | 24 | कांति सिंह (निर्दलीय) | (मतगणना जारी) |
| मेरठ खंड स्नातक | 42.86 | 30 | हेम सिंह पुंडीर, (निर्दलीय) | (मतगणना जारी) |
| वाराणसी खंड स्नातक | 39.33 | 22 | केदार नाथ सिंह (भाजपा) | (मतगणना जारी) |
| आगरा खंड शिक्षक | 70.78 | 16 | जगवीर किशोर जैन (निर्दलीय) | डॉ. आकाश अग्रवाल (निर्दलीय) जीते |
| बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक | 73.48 | 15 | संजय कुमार मिश्र (सपा समर्थित) | डॉ. हरि सिंह (भाजपा) जीते |
| गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक | 73.94 | 16 | ध्रुव कुमार त्रिपाठी (निर्दलीय) | ध्रुव त्रिपाठी (शर्मा गुट) जीते |
| लखनऊ खंड शिक्षक | 58.99 | 11 | उमेश द्विवेदी (निर्दलीय) अब भाजपा के प्रत्याशी | उमेश द्विवेदी (भाजपा) जीते |
| मेरठ खंड शिक्षक | 62.60 | 15 | ओमप्रकाश शर्मा (निर्दलीय) | श्रीचंद शर्मा (भाजपा) जीते |
| वाराणसी खंड शिक्षक | 68.83 | 12 | चेत नारायण सिंह (निर्दलीय) | लाल बिहारी यादव (सपा) जीते |
लखनऊ और वाराणसी में धांधली का आरोप
लखनऊ में मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने गुरुवार को सत्ता के दुरुपयोग और प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। वहीं, वाराणसी में सपा प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मतपेटी की सील टूटी है। बाक्स बदले जा रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से सत्ता पक्ष के साथ खड़ा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं धमकाया भी जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L1b15f