-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य (MLC) चुनाव में स्नातक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। नवनिर्वाचित आगरा स्नातक एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी रहे है। अलीगढ़ के एचबी इंटर कॉलेज में शिक्षक भी हैं। प्रथम वरीयता में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह सबसे आगे रहे। स्नातक सीट पर मतगणना के कुल 9 राउंड थे. वहीं 22 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

डॉ.मानवेंद्र प्रताप सिंह को 40070 वोट मिले। निवर्तमान MLC और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ.असीम यादव को 33975 वोट मिले। इस तरह से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र सिंह 6095 वोटों से आगे रहे। तीन दिन चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित हो सका है। फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी समिति में तीन दिसम्बर से मतगणना शुरू हुई थी।

ऐसे में विजयी प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले चुनाव में भी समाजवादी पार्टी ने अवैध तरीके से सीट पर कब्जा किया था। ऐसे में अब वह जीते हैं तो युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान और व्यापारियों के स्वाभिमान की रक्षा करना उनका उद्देश्य रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के आगरा में एमएलसी स्नातक खंड के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VCP7HN