-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के हल्द्वानी गांव में बुधवार सुबह बंद कमरे में रखी ई-रिक्शा की बैटरी में अचानक धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि कमरे की दीवार गिर गई और उसके नीचे दबकर एक बच्चे की जान चली गई। जबकि पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बैटरी में विस्फोट से मलबे में तब्दील हुआ कमरा।

बैटरी कर रहा था चार्ज

यह हादसा इकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हल्द्वानी गांव का है। यहां निम्स अस्पताल के सामने स्थित मुदस्सर प्रधान की कॉलोनी निवासी बबलू बुधवार सुबह घर के एक कमरे में ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था। तभी अचानक बैटरी धमाके के साथ फट गई। हादसे के बाद कमरे की दीवार ढह गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

दीवार के मलबे में दबकर इस्लाम के घर रिश्तेदारी में आया रबूपुरा थाना क्षेत्र के पलाका गांव निवासी ईशुब (12 साल) पुत्र सफी मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जबकि, इदरीश (55 साल), इस्लाम (38 साल) और उसके दो बेटे अरमान (8साल), सुल्तान (8 साल) घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो ग्रेटर नोएडा की है। हादसे के बाद रोते बिलखते परिजन।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KO1sXh