-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में ठिठुरन बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में पारा 4 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक ये तापमान आने वाले दिनों में 2 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ों में जितनी ज्यादा बर्फबारी होगी ठंड उतनी ही ज्यादा बढ़ती जाएगी।

दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। यहां हाड़ कंपाने वाली ठंड की पूरी संभावना है।

वहीं, मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में 17-18 दिसंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर पश्चिम राजस्थान में भी ठंड कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है।  तापमान में गिरावट दर्ज होने के साथ ही कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सो में कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। हालांकि, शीत लहर के चलने से दिल्ली-एनसीआर और यूपी की एयर क्वालिटी यानी हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 

उत्तराखंड, हिमाचल से लेकर जम्मू कश्मीर में इन दिनों भारी बर्फबारी हो रही है। इन राज्यों की ज्यादातर जगहों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के कई मार्ग पूरी तरह से बंध हो गए हैं। केदारनाथ धाम में 4 फीट से अधिक बर्फबारी हो चुकी है। केदारनाथ धाम को जोड़ने वाला 18 किमी पैदल मार्ग भी बर्फ से ढ़का हुआ है। जबकि उत्तराखंड से रुद्रप्रयाग, औली और बागेश्वर में भयंकर बर्फबारी हो रही है तो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति से लेकर मंडी में बर्फ ही बर्फ है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Weather Forecast LIVE Updates Himachal Uttarakhand snowfall in Jammu and Kashmir Delhi temperature dipped to 4.1 degree
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34hBdj7