-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलने पर थाना कोतवाली के अलावा लिसाढ़ी गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। कोतवाली प्रभारी ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार वर्मा निवासी ब्रहमपुरी अपने साथी लीलाधर के साथ 373 ग्राम सोने की ज्वैलरी लेकर उनकी सफाई कराने के लिए ज्वैलर्स के यहां जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त लीलाधर भी था ​उसके पास भी 500 ग्राम सोने की ज्वैलरी थी।

बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर छीनी ज्वैलरी

पीड़ित प्रमोद कुमार का कहना है कि जैसे वही प्रहलाद नगर के पास पहुंचे उसी समय पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर तमंचे की बट मारकर उसकी ज्वैलरी छीन ली। इस दौरान उसका दोस्त लीलाधर वहां से भाग गया। पीड़ित का कहना है कि उसने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

इस मामले में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनायी गई है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी में मेरठ जिले के प्रहलाद नगर के पास पहुंचे उसी समय पीछे से दो बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर तमंचे की बट मारकर उसकी ज्वैलरी छीन ली। पुलिस जांच में जुट गई है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mToNoU