-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों के पैर में गोली लग गयी। घायल अवस्था मे पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने एक टाटा 407,चार तमंचे,रस्सी,लूट की ज्वेलरी और 48500 रुपए नगदी बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों ने 10 दिन पहले परिवार को बंधक बनाकर 2 भैंस नगदी और ज्वेलरी लूटी थी।

पुलिस ने सभी घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ,दादरी थाना ये मुठभेड़ पुलिस और एसओजी टीम की चितहरा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि में थाना दादरी क्षेत्र में बदमाशों से एसओजी टीम और दादरी पुलिस की मुठभेड के दौरान चार बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार किये गये हैं।

पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान चारों बदमाशों को पैर में गोली लगी है , जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया हैं। गिरफ्तार बदमाशों से टाटा 407 , 04 तमंचे मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 07 रस्सी , 48500 रुपये नगद व लूटे गये आभूषण बरामद किये गये है।

पकड़े गए बदमाश शातिर चोर और लुटेरे हैं

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम हरपाल , सोनू, रईस और नसीम है, ये शातिर भैंस चोर और लुटेरे हैं। विभिन्न जनपदों पलवल बल्लभढ़ आदि में कई घटनाओं को अंजाम दिया है, इनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। इन बदमाशों द्वारा विगत दिनों दादरी के पल्ला गांव में एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी । जिसमें कुछ आभूषण और 2 भैंस ले गए थे। पुलिस आयुक्त ने पुलिस टीम को रू0 40000 नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यूपी के नोएडा में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस इनका आपराधिक इतिहास पता करने की काशिश कर रही है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3n0X3i7