-->



Theme Layout

Theme Translation

Trending Posts Display

Home Layout Display

Posts Title Display

404

We Are Sorry, Page Not Found

Home Page

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर शहर में सोमवार देर रात डाकघर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए। जिसमें से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे का CCTV भी सामने आया है।


यह हादसा सोमवार रात 11:48 बजे का है। जीएन रोड की ओर से एक बोलेरो गाड़ी डाक घर चौराहे की ओर आ रही थी कि उसी समय बस स्टेशन की ओर से तेजी से एक ट्रक भी आ गया। बोलेरो जैसे ही बीच चौराहे पर पहुंचा, तब तक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर से बोलेरो उछल कर करीब 10 मीटर दूर जा गिरी और ट्रक ड्राइवर मय वाहन मौके से फरार हो गया। इस भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

टक्कर की तेज आवाज के चलते आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों के अनुसार बोलेरो में ड्राइवर समेत आधा लोग सवार थे, जिन्हें मोहल्लेवासियों की मदद से बोलेरो से जब तक बाहर निकाला जाता तब तक दो की जान जा चुकी थी। चार अन्य घायलों की गंभीर अवस्था में बोलेरो से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है। सभी जिले के चांदा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो सुल्तानपुर की है। हादसे में बोलेरो का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3meQoj2